फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट एक्सपो : एक लाख के पूडल डॉग की मासूमियत पर फिदा हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में शनिवार को चंडीगढ़ पेट एक्सपो और डॉग शो-2024 की शुरुआत की गई। रविवार तक चलने वासी इस प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरु अंगद देव वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एक परिवारों पेट्स यानी पालतु जानवरों की अहमियत बढ़ती जा रही है और यह जरूरी हो गया है कि उनकी देखभाल सही तरीके से कैसे की जाए। इस प्रदर्शनी में डॉग की सभी प्रकार की नस्लों के 75 डॉग ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में जापानी मूल के पूडल डॉग आकर्षण का केंद्र रहे। इनकी कीमत बाजार में एक लाख रुपये तक है। इनके छोटे कद और मासूमियत पर हर कोई फिदा दिखा। प्रदर्शनी के पहले दिन गोल्डन रिट्रीवर, बीगल और लैब्राडोर नस्लों के डॉग के बीच प्रतियोगिता हुई। इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 500 डॉग विभिन्न फन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। रविवार को डॉग के बीच रैंप वॉक और फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। आयोजक कैट व्हिस्कर्स सॉल्यूशन के सीईओ हरदीप सिंह ने बताया कि यह पहली बार है कि चंडीगढ़ में डॉग शो के साथ पेट इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नाम भी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रदर्शनी इस दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए भी प्रेरणा का एक स्रोत होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में पेट लवर्स के पेट्स की देखभाल से जुड़ी हर तरह की सामग्री उपलब्ध है, जिसमें दवाइयों से लेकर कई तरह की एसेसरी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें