फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 13 गांवों समेत मनीमाजरा में निगम का मैकेनिकल और मैनुअल स्वीपिंग ऑपरेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ ने शहर में स्वच्छता मानकों में सुधार के उद्देश्य से शनिवार को 13 पूर्ववर्ती गांवों और मनीमाजरा में जीआईएस-आधारित मैकेनिकल और मैनुअल स्वीपिंग परियोजना की शुरुआत की। मुंबई स्थित भूमिका प्रगति जेवी फर्म की ओर से आयोजित यह परियोजना सुनिश्चित करेगी कि इन क्षेत्रों में स्वच्छता मानक शहर के बाकी हिस्सों के अनुरूप हों।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर कुलदीप कुमार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते कहा कि शहर के किसी भी अन्य हिस्से की तरह ही 13 गांवों और मनीमाजरा का भी ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और विकास के संदर्भ में अंतर जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि यह पहल निगम की प्रगतिशील विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में 66वें स्थान से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 11वें स्थान पर पहुंचने और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ''सफाई मित्र सुरक्षित'' उपाधि प्राप्त करने में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला। इस परियोजना से आने वाले वर्षों में शहर की रैंकिंग में और सुधार होने की उम्मीद है।


रात को मशीन से होगी सड़कों की सफाई
निगम की ओर से शुरू की गई इस परियोजना के तहत मुख्य सड़कों पर रात में यांत्रिक रूप से सफाई की जाएगी। इसके अलावा फुटपाथों और कूड़ेदानों को धोया और साफ किया जाएगा, जंगली घास को हटाया जाएगा। इसके अलावा निर्दिष्ट क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की ओर से सफाई की जाएगी। इन गतिविधियों की निगरानी कंट्रोल और कमांड सेंटर में विशेष सॉफ्टवेयर और एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की जाएगी। यह परियोजना 10 नगर निगम वार्डों में मैनुअल सफाई के लिए 247 किलोमीटर, मैकेनिकल सफाई के लिए 43 किलोमीटर और पार्किंग क्षेत्र की सफाई के लिए 38 लाख वर्ग फुट को कवर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें