फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में शुरू होगा व्यक्तित्व विकास कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू का आईएएस सेंटर दो अगस्त से नया कोर्स शुरू करने जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार की तैयारी और व्यक्तित्व विकास पर यह कोर्स है। दो अगस्त से शुरू होने वाले इस कोर्स की अवधि एक माह रखी गई है।
विज्ञापन

आईएएस केंद्र के विशेषज्ञों का मानना है कि नौकरी या उच्च अध्ययन के लिए तमाम युवा आवेदन करते हैं, लेकिन साक्षात्कार आदि होने पर उनमें कई बार आत्मविश्वास की कमी देखी गई। इसी आत्मविश्वास को बेहतर करने के लिए यह कोर्स करवाया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान अपना परिचय कैसे दें, रिज्यूमे राइटिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान संचार कौशल, साक्षात्कार कौशल, समूह चर्चा, टीम निर्माण, साक्षात्कार के समय आत्मपरिचय, लेखन, शारीरिक भाषा, आत्मविश्वास का निर्माण, सार्वजनिक भाषण, नेतृत्व शैली आदि के बारे में बताया जाएगा। ग्रुप डिस्कशन और मॉक इंटरव्यू भी होंगे। इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीयू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। 23 जुलाई तक आवेदन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें