फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने पेड़ पर लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्रिब्यून चौक से हल्लोमाजरा चौक स्थित रेलवे अंडरपास के नजदीक एक पेड़ पर व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि ट्रिब्यून चौक से हल्लोमाजरा चौक जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे अंडरपास के नजदीक एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका है। सूचना पर पीसीआर समेत इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की, ताकि पहचान हो सके। फिलहाल, पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें