फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेने निकला युवक, पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत, दुकानदारों ने रोड किया जाम

Mon, 20 Jul 2020 05:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

  • विरोध में दुकानदारों ने चार घंटे लगाया जाम, विधायक के सामने की नारेबाजी 
  • जलभराव के कारण धर्मशाला रोड से रतिया गेट तक दिन भर बंद रहीं दुकानें 
  • पार्षदों का आरोप जनस्वास्थ्य विभाग ने बरसाती पाइपलाइन में गलियों की सीवरेज लाइन को जोड़ा 
विज्ञापन
दुकानदारों ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर सोमवार सुबह घर से दूध लेने गया 26 वर्षीय युवक डॉ. ताज मोहम्मद वाली गली निवासी महेश बरसात के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोगों ने युवक को संभाला और गड्ढे से बाहर निकालकर एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस से उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


युवक की मौत के बाद धर्मशाला रोड के दुकानदारों व क्षेत्र के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और पानी में खड़े होकर रोड जाम कर दिया। गुस्साए लोग थ्री व्हीलर में शव को वापस धर्मशाला रोड पर ले आए। 

इधर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर करीब चार घंटे तक रोड जाम रखा और फिर जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुलसीदास चौक पर पानी निकासी के लिए भेजे गए ट्रैक्टर पंप सेट को बंद करवाकर हंगामा किया। दुकानदारों ने बताया कि महेश रिक्शा चलाने का काम करता है और अपने पिता के साथ रहता है। रोजाना की तरह घर से दूध लेने निकला था। अचानक उसका पैर गड्ढे में चला गया और वह उसमें बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


दुकानदार सोमनाथ ने देखा कि उसके पैर ऊपर थे और सिर अंदर था। जब बाहर निकाला तो मौत हो चुकी थी। धर्मशाला रोड पर रविवार रात को बरसात के कारण पानी जमा हो गया था लेकिन निकासी न होने के कारण पानी नहीं निकल पाया। पार्षद राकेश गंभीर के नेतृत्व में इकट्ठे हुए दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। 

विज्ञापन

नवंबर माह में बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ था लेकिन अभी तक 10 प्रतिशत काम हुआ है। धर्मशाला रोड से कन्या स्कूल तक पानी निकासी की जगह ही नहीं है। घटना की सूचना के बाद तहसीलदार विजय कुमार, शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह, सहायक थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दुकानदारों को समझाया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया। शाम को मामले में पुलिस ने मृतक के बुआ के बेटा राजीव के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिवार को सौंप दिया।

विधायक के सामने दुकानदारों ने की नारेबाजी
युवक की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत के बाद गुस्साए धर्मशाला रोड, तुलसी दास चौक, रतिया गेट के दुकानदार तुलसीदास चौक पर एकत्र हुए। जहां पर विधायक दुड़ाराम पहुंचे। विधायक के आते ही दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक ने कहा कि पानी निकासी को लेकर लापरवाही जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद दोनों विभागों की है।

नप ने 70 लाख रुपये बरसाती पानी निकासी के लिए दिए और जनस्वास्थ्य विभाग ने साथ में गलियों के सीवरेज लाइन का एस्टीमेट बना दिया। पाइप लाइन डालने के बाद नप ने संभाला नहीं, इसकी जांच होगी। विधायक के समझाने के बाद नप कार्यालय में दो घंटे तक दोनों विभाग के अधिकारियों और पार्षदों की मीटिंग हुई। मीटिंग में विधायक ने तहसीलदार विजय कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया, जो पानी निकासी का रास्ता निकालेगी। 
मृतक महेश की बुआ के लड़के राजीव ने बयान दिए हैं कि महेश दूध लेने जा रहा था तभी वह पानी में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। - यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें