फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से मांगी रथयात्रा की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा 23 जून को है। सेक्टर 31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होगा। लेकिन इस बार भगवान के भक्त रथयात्रा के दौरान रथ का रस्सा नहीं खींच पाएंगे।
विज्ञापन

रथयात्रा का आयोजन होगा रथ भी चलेगा लेकिन भक्त सामाजिक दूरी बनाकर रथ के रस्सा के साथ चलेंगे। ऐसा निर्णय कोरोना वायरस के कारण लिया गया है। सेक्टर 31 के श्री जगन्नाथ मंदिर को संचालित करने वाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ की ओर से प्रशासन से रथयात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद भी भक्त रथ का रस्सा भक्त नहीं खींच पाएंगे।
उत्कल सांस्कृतिक संघ के वाइस चेयरमैन एसके भुइयां ने बताया कि इस बार पूरे शहर में भगवान भ्रमण नहीं करेंगे। कोरोना वायरस के कारण इस बार रथयात्रा को सीमित रखा गया है।
विज्ञापन

भगवान का चल रहा है इलाज
एसके भुइयां ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान को देव स्नान पूर्णिमा पांच जून को एक सौ आठ घड़े के जल से स्नान कराया गया। इसके कारण भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए थे। उनका इलाज चल रहा है। बीस जून को भगवान का नेत्र उत्सव होगा। उन्होंने बताया कि तेइस जून को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। भगवान के वस्त्र भी भक्तों के घर में तैयार हो रहे हैं। आकर्षक परिधान में भगवान सजेंगे। रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ मौसी के घर जाएंगे और दस दिनों के बाद बहुडा यात्रा में वे दोबारा अपने श्रीमंदिर में पधारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें