फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस हमलाः सिमरनजीत सिंह मान घ्ार में नजरबंद

Mon, 16 Nov 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस आतंकी हमले के खिलाफ फ्रांस के राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपने वाले सिमरनजीत सिंह मान को नजरबंद किया गया है। एहतियात के तौर पर मान के गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बाद में फतेहगढ़ साहिब की एसडीएम पूजा स्याल ने मान की रिहायश पर जाकर मांग पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन


मान ने कहा कि फ्रांस में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति उनकी पार्टी की गहरी हमदर्दी है। इसी हमले के विरोध में वे रविवार को लुधियाना के डीसी को फ्रांस सरकार के नाम मांग पत्र देने जाना था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।

सरबत खालसा के बारे में पूछे जाने पर मान ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस मसले पर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। केवल उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ही बयान दे रहे है। उधर एसपी(डी) राजविंदर सिंह सोहल ने कहा कि मान को नजरबंद किए जाने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल, डीएसपी करन शेर सिंह, एसएचओ अजयपाल सिंह, एसएचओ शमशेर सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें