फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः लोगों ने सांसद किरण खेर के साथ की अभद्रता, पार्षद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

Tue, 12 Nov 2019 10:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर सोमवार को मलोया के पुनर्वास कालोनी में वाटर वर्क्स पर रूफ टॉप सोलर प्लांट का उद्घाटन करने पहुंची। इस दौरान एक विवाद हो गया। लोग सांसद खेर से बात करना चाहते थे, लेकिन उद्घाटन के बाद वह कार में बैठ कर चली गईं। भड़के लोगों ने मेयर के सामने पार्षद के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के तहत सांसद किरण खेर दोपहर 12 बजे मलोया के पुनर्वास कालोनी पहुंचीं। सांसद के पहुंचने की खबर सुनकर आसपास मकानों में रहने वाले लोग कार्यक्रम स्थल के बाहर सांसद खेर का इंतजार करने लगे। इस दौरान खेर के साथ नगर निगम कमिश्नर केके यादव, मेयर राजेश कालिया, मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली व अन्य उपस्थित रहे। अंदर उद्घाटन कार्यक्रम चलता रहा और बाहर देखते ही देखते कई महिलाएं और पुरुष एकत्रित हो गए।

सभी सांसद से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उद्घाटन के बाद किरण खेर कार में बैठ कर चली गईं। लोगों ने बताया कि वह बात करने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन सांसद ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। किरण खेर के जाने के बाद गुस्साए लोगों से बात करने के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनसे बदतमीजी की। इस दौरान मेयर राजेश कालिया भी उनके साथ थे। पार्षद लोगों से शांत होकर अपनी बात कहने की अपील करते रहे, लेकिन एक महिला ने उन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वह भी चले गए।
विज्ञापन


इन समस्याओं को लेकर सांसद से मिलने पहुंचे थे लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सांसद किरण खेर से वेंडिंग जोन में दुकान लगाने को लेकर आ रही समस्या के बारे में बात करना चाहते थे। बताया कि उनके पास दुकान लगाने के लिए लाइसेंस है, लेकिन उनको आईटी पार्क में शिफ्ट किया गया है। पहले वह कालोनी नंबर 4 में रहते थे, इसलिए आईटी पार्क थोड़ा पास पड़ता था, लेकिन मलोया में शिफ्ट होने के बाद आईटी पार्क से रोजाना आना और जाना नामुमकिन है। एक साइड से उन्हें 20 किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा। इसके अलावा कुछ लोग मकानों में टपक रहे पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर पहुंचे थे, लेकिन सांसद ने उनकी एक बात भी नहीं सुनी और चली गईं।

तीन साल से लाइसेंस बना हुआ है, लेकिन अब ज्यादातर समय घर ही बैठना पड़ता है। क्योंकि हमें आईटी पार्क में शिफ्ट किया गया है। वह बहुत दूर पड़ता है और अगर मलोया में दुकान लगाते हैं तो उठा दिया जाता है। इसे लेकर ही सांसद से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने बात ही नहीं की।
- सुदर्शन, स्थानीय

दुकान कहां लगाएं, यही पूछने के लिए सांसद किरण खेर के पास पहुंचे थे। सभी बाहर खड़े होकर कार्यक्रम के खत्म होने का इंतजार करते रहे लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम इंतजार ही करते रह गए। वह गाड़ी में बैठकर चली गईं। हम लोग पीछे से चिल्लाते रहे, लेकिन उन्होंने सुनी ही नहीं।
विज्ञापन

- जगपति, स्थानीय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें