फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट बना भाजपा के गले की फांस, हिसार में लगे स्टिकर, बीजेपी प्रत्याशी डोरबेल न बजाएं

Sat, 08 Dec 2018 09:09 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा के पांच नगर निगमों के चुनावी दंगल में एन्हांसमेंट का मुद्दा भाजपा के गले की फांस बनता जा रहा है। हुडा सेक्टर्स के एन्हांसमेंट प्रभावित आवंटियों ने भाजपा के खिलाफ निगम चुनावों में वोट न देने का अभियान छेड़ दिया है। हिसार नगर निगम के तहत आने वाले सेक्टरों में हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कन्फेडरेशन ने घरों के बाहर स्टिकर चस्पा कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इन पर लिखा हुआ है, कृपया बीजेपी प्रत्याशी डोरबेल न बजाएं। रोहतक और पानीपत नगर निगमों के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में कन्फेडरेशन दस दिसंबर से यह स्टिकर चस्पा करने का अभियान शुरू करेगी। करनाल और यमुनानगर नगर निगमों के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों को भी निगम चुनावों की वोटिंग से पहले कवर किया जाएगा। हिसार, रोहतक और पानीपत पर विशेष फोकस रखा गया है। 

शनिवार को तीनों जिलों के कन्फेडरेशन से जुटे प्रभावित प्लॉट आवंटी और कार्यकारिणी सदस्य बैठक करेंगे। इसमें 12, 13 और 14 दिसंबर को तीनों जिलों में भाजपा के खिलाफ निकाले जाने वाले जुलूस की रूपरेखा तय की जाएगी। कन्फेडरेशन के संयोजक यशबीर सिंह मलिक, राजेंद्र राठी, सतबीर सिंह, बलजीत सिंह, राजपाल सिंह और बलदेव बजाज ने बताया, अभियान में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि भाजपा को वोट न दें। वोट किसे देना है, प्रभावित आवंटी ये खुद तय करें। प्रदेश में वर्तमान में करीब एक लाख बीस हजार प्लॉट आवंटी एन्हांसमेंट से प्रभावित हैं, जबकि दो लाख आवंटी आने वाले समय में प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

री-केलकुलेशन के निर्णय की जारी करें अधिसूचना : मलिक

demo pic
कन्फेडरेशन के संयोजक यशबीर मलिक ने कहा कि सरकार सेक्टर की री-केल्कुलेशन कराने की अधिसूचना जारी करे। नियमानुसार कोर्ट ने जो अवॉर्ड के निर्णय दिए हैं, उनमें ब्याज आवंटियों पर नहीं बनता है। लेस कन्वेयड लोगों के साथ धोखा है। कॉमन एरिया पर तीन सेवानिवृत्त जजों की समिति सुनवाई कर रही है। नौ दिसंबर को भी सुनवाई है। 

15 दिसंबर तक समिति रिपोर्ट दे देगी। ऐसे में सरकार कॉमन एरिया को लेकर अपने चहेतों के साथ मनमर्जी से क्यों निर्णय कर रही है। क्या जजों की समिति भंग कर दी है। रिबेट की स्कीम के बजाए सारे सेक्टर की री-केल्कुलेशन कराई जाए, जिससे सरकार भाग रही है। सरकार ने शुक्रवार को सीएम निवास पर चंद आवंटियों के साथ बैठक कर वोट लेने का पासा फेंका है।

तीन निगमों में बड़े पैमाने पर प्रभावित आवंटी
हिसार
. कुल दस सेक्टर हुडा के हैं। इनमें लगभग बीस हजार प्लॉट आवंटी हैं। सात हजार आवंटी अभी प्रभावित हैं, बाकी पर एन्हांसमेंट आनी है।

पानीपत
. कुल 13 सेक्टर हुडा के हैं। सात सेक्टर में एन्हांसमेंट आ चुकी है। 15 हजार प्लॉट मालिक अभी प्रभावि हैं। 15 हजार एन्हांसमेंट आने के बाद प्रभावित होंगे।

रोहतक
. कुल 8 सेक्टर हुडा के हैं। चार सेक्टर में एन्हांसमेंट आ चुकी है। इनमें दस हजार प्लॉट आवंटी प्रभावित हैं। लगभग 15 हजार आवंटियों पर एन्हांसमेंट आनी बाकी है।

सरकार मान चुकी जायज मांगें, जजों की कमेटी की रिपोर्ट भी करेंगे लागू : मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार देर शाम अपने निवास पर ऑल हरियाणा एन्हांसमेंट सेक्टर एसोसिएशन की बैठक के बाद कहा कि सरकार ने हुडा प्लॉट आवंटियों की सभी जायज मांगें मान ली हैं। तीन जजों वाली समिति जो रिपोर्ट देगी, उसे भी लागू करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें