चंडीगढ़। ट्रिब्यून फ्लाईओवर को लेकर यूटी प्रशासन को लोग अपने सुझाव दर्ज कराएंगे। यूटी गेस्ट हाउस में सोमवार को एडवाइजर मनोज परिदा इन सुझावों को सुनेंगे। संभावना यह जताई जा रही है कि लोगों के सुझाव के बाद इस महत्वपूर्ण निर्माण योजना को सफल बनाने में काफी मदद मिल सकेगी।
गौरतलब है कि यूटी प्रशासन ने ट्रिब्यून फ्लाईओवर को लेकर लोगों से भी सुझाव मांगे थे। लोगों को प्रशासन की ओर सुझाव लिखित में भी दे सकते हैं। ट्रिब्यून फ्लाईओवर के पास से शुरू होकर पहले रेलवे क्रॉसिंग के पास तक और इसके बाद दूसरी ओर वहां से लेकर हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट तक पहुंचेगा। पहले यह और भी आगे तक जाना था, लेकिन बाद में इसकी लंबाई कम कर दी गई। प्रशासन ने इन सुझावों को लेकर यूटी गेस्ट हाउस में तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि एडवाइजर स्वयं ही इन सुझावों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। संभावना जताई कि लोगों के सुझाव के बाद इस योजना को बनाने में मदद मिल पाएगी।
-------
472 पेड़ों के काटने पर लगी थी रोक
प्रस्तावित ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए रास्ते में पड़ने वाले 472 हरे पड़ों को काटने की योजना थी लेकिन लोगों के विरोध और याचिकाओं पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ट्रिब्यून लाईओवर के बनने के दौरान कटने वाले इन 472 पेड़ों के काटने पर रोक लगा दी थी।
-------
हरियाणा और पंजाब जता चुके हैं सहमति
ट्रिब्यून फ्लाईओवर निर्माण योजना पर पंजाब और हरियाणा सरकार भी अपनी सहमति जता चुकी हैं। ट्रिब्यून फ्लाईओवर को लेकर गत शुक्रवार को एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों राज्यों ने सहमति जताई थी। बैठक में रिंग रोड के विकल्प पर भी बातचीत हुई, लेकिन कहा गया कि इस विकल्प पर अगर काम भी करते हैं तो इसमें काफी समय लगने वाला है क्योंकि रिंग रोड के निर्माण के लिए तीनों राज्यों को जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस चलाना पड़ेगा।