फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वॉकथॉन से सहकारिता पर किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान सेक्टर-32 सी चंडीगढ़ में सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस वॉकथान में विभिन्न राज्यों की सहकारी समितियों, विभागों और बैंकों के प्रतिनिधियों के अलावा संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 300 छात्रों एवं गण्यमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके माध्यम से सहकारी क्षेत्र के महत्व और लोगों के कल्याण में बैंकों की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। 
इस अवसर पर राजेश जोगपाल पंजीयक सहकारी समितियां हरियाणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने संस्थान के प्रांगण में भारत सरकार के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण करके वॉकथॉन की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें