पंजाब के बठिंडा में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बठिंडा में मंगलवार को छठ पूजा के दौरान कई श्रद्धालु रेलवे लाइन पर खड़े हो गए। इस दौरान वहां से ट्रेने भी गुजरीं। हालांकि गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। हाल ही में अमृतसर में हुए भायनक हादसे के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। यहां तक की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां पर कोई पुलिस कर्मचारी भी नहीं आया जबकि कार्यक्रम पूर्व नियोजित था। बता दें कि छठ पूजा का कार्यक्रम बठिंडा के सरहिंद नहर पर आयोजित किया गया था।
बता दें कि दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में प्रशासनिक लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ था। हादसे के बाद लोगों में प्रशासन को लेकर काफी नाराजगी थी। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन सुधर नहीं रहा। इस हादसे में अब तक 59 लोगों की जान चली गई थी। वहीं 70 से अधिक घायल हो गए थे।