फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठंड में चार घंटे की बारिश से ठिठुरे लोग, लुढ़क कर पारा 13.7 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ठंड के माैसम में शहर में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को कड़ी ठंड का अहसास करवा दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा था और करीब चार घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुल 3.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के बाद दिन का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री गिरकर 13.7 डिग्री पर आ गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 9.2 डिग्री पर दर्ज किया गया। तापमान में यह उतार चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा। अब धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी क्योंकि बारिश की संभावना कम है। 28 दिसंबर तक दिन का पारा 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह सामान्य जितना है, क्योंकि सोमवार को सामान्य से पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक शहर में बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आज कैसा रहेगा मौसम
सुबह हल्का कोहरा नजर आ सकता है और काफी ठंड रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी लेकिन ठंडक रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें