चंडीगढ़। भाजपा पार्षद भरत कुमार के रामदरबार स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर में कुछ लोग पहुंच गए और राशन की मांग करने लगे। इनकार करने पर हंगामा शुरू हो गया। तब तक पुलिस आ गई और लोग भाग गए। लोगों का आरोप है कि पार्षद ने उनसे अभद्रता की है। कर्फ्यू के दौरान लोगों को न राशन मिल पा रहा है और न खाना। हालात यह हैं कि काफी संख्या लोग पार्षद के घर पहुंच गए। पार्षद का कहना है कि इतनी संख्या में लोगों को राशन देने के लिए मेरे पास व्यवस्था नहीं है। मैंने लोगों को कहा कि खाने के पैकेट ले लें, लेकिन लोग राशन की मांग पर अड़े रहे। बस इसी पर बात बढ़ गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं लोगों का आरोप है कि पार्षद ने उनके साथ अभद्रता की है। हालांकि की बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पार्षद ने लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए कमिश्नर केके यादव को भी कहा है ताकि लोगों को समस्या न हो।