फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, परनीत कौर की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2020 01:56 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/पटियाला/पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
सांसद परनीत कौर के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन।
विज्ञापन

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हमले और वहां सिखों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सोमवार को सांसद परनीत कौर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रोष प्रदर्शन किया। फव्वारा चौक में इकठ्ठे होकर कांग्रेसियों ने पाकिस्तान सरकार और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


इस दौरान इमरान खान का पुतला भी जलाया गया। पाकिस्तान स्थित सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। इसके अलावा मोदी सरकार से भी मांग की गई कि पाकिस्तान स्थित सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाए।

सांसद परनीत कौर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जवाब देना ही पड़ेगा कि उनके देश में अल्पसंख्यकों और सिखों के पवित्र गुरु धाम सुरक्षित क्यों नहीं हैं? उन्होंने मांग की है कि पहले श्री ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी करने वालों और सिख नौजवान की हत्या करने वालों विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


परनीत ने इस मौके दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के साथ की गई मारपीट की भी सख्त शब्दों में निंदा करते हुए मोदी सरकार को चेताया कि वह देश और देश के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की जगह बिगड़ी अर्थव्यवस्था को ठीक करें। 

Trending Videos
विज्ञापन

लुधियानाः इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी

पाकिस्तान में सिख युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को यूथ अकाली दल ने रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मौजूद भारी संख्या से युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी दी गई कि वह सिखों पर जुल्म करने की हिमाकत न करें। 

जिला यूथ प्रधान गुरदीप गोशा ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर विश्व भर में रहने वाले सिखों ने कड़ा विरोध जताया था। इसके बाद पाक हुकूमत को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब पेशावर में एक सिख युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। 

पाकिस्तान किसी तरह सिख और मुसलमान समुदाय में दरार डालने की कोशिश कर रहा है। शिअद किसी भी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं है, लेकिन वह सिखों के धार्मिक स्थलों या फिर सिखों पर होने वाले जुल्म को किसी तरह बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की कि वह पाकिस्तान में सिखों पर हो रहे जुल्म को जोरदार तरीके से उठाए। इस मौके पर बाबा जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, रविंदर पाल सिंह, जसमीत सिंह मक्कड़, जसपाल सिंह बंटी, जसकरण सिंह, संजीव चौधरी, कमल अरोड़ा, तरनदीप सिंह सहित कई युवा नेता मौजूद थे।

गुरुघर की बेअदबी पर शिव सैनिकों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में शिवसेना पंजाब ने सैली रोड पर रोष प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। शिव सेना पंजाब के उत्तर भारत चेयरमैन व हिमाचल प्रभारी सतीश महान के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने रोष प्रदर्शन किया। महाजन ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू, सिमरनजीत सिंह मान और ओवैसी समेत अन्य नेता जो पाकिस्तान का गुणगान करते हैं, उन्हें अब देश की जनता को जवाब देना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें