फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टीडीआई स्मार्ट सिटी के लोगोंं का फूटा गुस्सा, बोले-अधूरी सुविधाओं के बावजूद जारी किए कंप्लीशन सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टीडीआई स्मार्ट सिटी के परिवारों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए आवाज बुलंद की। सेक्टर-117 में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मौजूद लोगों ने कहा कि बिल्डर ने वादों के मुताबिक न तो बुनियादी सुविधाएं दी हैं, न ही समय पर विकास कार्य पूरे किए हैं। इसके बाद भी गमाडा ने आंशिक कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। निवासियों का आरोप है कि 8 जून 2015 और 30 जून 2017 को जारी सर्टिफिकेट पूरी तरह नियमों के खिलाफ हैं। बिल्डर ने शर्तों का पालन नहीं किया, इसके बावजूद कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल गए। यह सभी के साथ नाइंसाफी है। गमाडा को चाहिए कि तुरंत इन्हें रद्द करे और जब तक हर सुविधा पूरी नहीं होती, तब तक कोई नया सर्टिफिकेट जारी न करे।
विज्ञापन


सुविधाओं के नाम पर हालात बदतर
बैठक में निवासियों ने अपनी-अपनी मुश्किलें गिनाईं। सीवर और ड्रेनेज सिस्टम बदहाल है, बारिश में कॉलोनी तालाब बन जाती है। बिजली बार-बार गुल हो जाती है, ट्रांसफार्मर अक्सर खराब पड़े रहते हैं। कॉलोनी की सड़कें और लेन टूटी हुई हैं, काम की गुणवत्ता बेहद घटिया है। कूड़ा प्रबंधन ठप है, जगह-जगह कचरा फेंका और जलाया जा रहा है। वेस्ट वाटर का सही प्रबंधन नहीं है, सीवर पंपिंग स्टेशन जाम रहते हैं। पार्कों की देखरेख नहीं होती, बच्चों के खेलने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। लोगों का कहना है कि यहां सामुदायिक केंद्र, गुरुद्वारा साहिब, डाकघर, पब्लिक टॉयलेट, डंपिंग ग्राउंड का का कोई इंतजाम नहीं है।

बिल्डर पर गंभीर आरोप
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि बिल्डर बिना अलग-अलग कंप्लीशन सर्टिफिकेट लिए ही कामर्शियल पॉकेट्स, इंडिपेंडेंट फ्लोर और ग्रुप हाउसिंग की कंस्ट्रक्शन कर रहा है। यह शर्तों का सीधा उल्लंघन है। बैठक में एसोसिएशन ने बताया कि उन्होंने समय-समय पर आरटीआई डाली और ले-आउट प्लान, सीवर, बिजली और स्टॉर्म वॉटर लाइनों के नक्शे हासिल किए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अब उच्चाधिकारियों को नया ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में उपस्थित निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें