फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: करनाल में दिन और महेंद्रगढ़ में रात रही सबसे सर्द, 8 डिग्री तक लुढ़का पारा, चार दिन राहत नही

Wed, 03 Jan 2024 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी को यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी। चार दिन ठंड से अभी राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Haryana Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से तीन डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। राज्य के सभी जिलों में दिन का पारा 14 व रात का पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा। लगातार चौथे दिन प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

विज्ञापन


हिसार, फतेहाबाद व करनाल में 'सीवियर कोल्ड डे' रिकॉर्ड किया गया। इन तीनाें जिलों में पारा सबसे ज्यादा गिरा। वहीं, अंबाला और रोहतक में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। करनाल सबसे ठंडा दिन रहा। यहां दिन का तापमान 9.1 डिग्री रहा। वहीं, महेंद्रगढ़ की रात 6.5 डिग्री पारे के साथ सबसे ठंडी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे दिन में ठिठुरन और ज्यादा महसूस की जाएगी। तीन जनवरी को भी हरियाणा में कुछ स्थानों में सीवियर कोल्ड डे का पूर्वानुमान है। हालांकि धुंध से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

   कहां कितना रहा तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
करनाल 9.1 6.7
अंबाला 11.8  8.3
हिसार 10.5 7.2
जींद 10.0 7.9
पानीपत 12.7 8.5
रेवाड़ी 12.3 6.5
सिरसा 13.2   9.2
कुरुक्षेत्र 10.4 8.2
पंचकूला 13.7 9.1

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें