फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः पत्नी ने सैल्यूट करके दी आईटीबीपी जवान को अंतिम विदाई, हर आंख हो गई नम

Fri, 06 Dec 2019 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नरायणगढ़ में आईटीबीपी कैंप में फायरिंग के दौरान मारे गए गांव जांगपुर निवासी सैनिक दलजीत सिंह का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे। सभी लोगों ने नम आंखों से दलजीत सिंह को अंतिम विदाई दी। दलजीत सिंह का पार्थिव शरीव को उनके बेटे बरिंदरजीत सिंह ने मुखाग्नि दी। आईटीबीपी बदोवाल के सैनिकों ने अंतिम सलामी दी। 

विज्ञापन


आईटीबीपी 26 बटालियन के कमांडेंट सुदेश दौराल और उनके जवान पार्थिव शरीर लेकर गांव जांगपुर पहुंचे और परिवार के हवाले किया। सैनिक दलजीत सिंह आईटीबीपी में साल 2002 में भर्ती हुए थे। उसके पिता गुरदेव सिंह भी आईटीबीपी में सेवा कर चुके है। साल 1999 में गुरदेव सिंह जम्मू- कश्मीर में शहीद हो गए थे। 

दलजीत सिंह के परिवार में अब उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटा बरिंदरजीत सिंह और बेटी जसमीन कौर हैं। जवान के चचेरे भाई विधायक (फगवाड़ा) बलविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्हें भी इस हादसे की जानकारी गुरुवार को मिली। इससे पहले उनके चाचा भी शहीद हो चुके हैं। इससे परिवार को गहरा सदमा लगा है। इस मौके पर सीएम के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू सहित कई राजनीतिक दलों के नेता अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें