मनीमाजरा। पुलिस स्टेशन मौलीजागरां में कई दिन से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना कि एक सप्ताह से पुलिस स्टेशन वाली लाइन के सभी घरों में पानी की समस्या आ रही है। क्योंकि इस लाइन में मंदिर के पास लगा पानी का ट्यूबवेल नंबर 2 खराब होने के बाद लोगों को पानी की समस्या आ रही है। भरत भंडारी, वरिंदर, बलबीर, राजकुमार, प्रवीण, पंचम, सुधीर ने बताया कि उनके मकान नंबर 3966 से 3980 और आसपास के मकानों में तीन दिन से पानी नहीं आया। इस कारण उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन लोगों को कहना कि इससे पहले तो कभी सुबह तो कभी शाम को पानी आ जाता है लेकिन अब घरों में पानी आना ही बंद हो गया है। भरत भंडारी का कहना कि बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग मोटर ठीक नहीं करवाता है। भरत का कहना कि उल्टा पब्लिक हेल्थ विंग के कर्मचारी कहते हैं कि ट्यूबवेल ठीक है। लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल पर लगे नल से बाल्टियां भरकर लानी पड़ रही हैं।