फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पुनर्विवाह के बाद भी पेंशन की हकदार कर्मी की विधवा, पर संतान न होने की स्थिति में

Fri, 10 Jul 2020 01:59 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में पेंशनर्स कर्मचारियों की मृत्यु के बाद पुनर्विवाह करने के बावजूद विधवा पेंशन की हकदार होंगी। यह लाभ विधवा को तभी मिलेगा जब पूर्व में उसका कोई संतान न हो। सरकार ने पेंशन नियमों में सरलीकरण करते हुए पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) में बड़ा बदलाव किया है। अगर किसी पेंशनधारक की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी पुनर्विवाह कर लेती है तो उसे पेंशन मिलेगी, बशर्ते कोई संतान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


अगर पेंशनर्स का कोई स्थायी रूप से विकलांग बच्चा जीवित हो तो वह पत्नी के स्थान पर आजीवन पेंशन का पात्र होगा। अगर स्थायी रूप से विकलांग बच्चा नहीं है या पेंशन के लिए कोई और पात्र नहीं है तो मृतक के आश्रितों यानी अभिभावकों को पेंशन मिलेगी। अगर अभिभावक नहीं है तो मृतक कर्मी के ऐसे भाई या बहन पेंशन के हकदार होंगे जो स्थायी दिव्यांग हो। हरियाणा वित्त विभाग ने यह निर्णय लेते हुए सभी विभागों के अध्यक्ष, मंडलायुक्तों, डीसी व पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को नए नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं।

नए रिटायर होने वाले कर्मचारियों के पेंशन पेमेंट आर्डर में पेंशनधारक के अलावा अन्य सभी पात्रों का ब्योरा शामिल करना होगा। पुराने मामलों में कोई नया पीपीओ जारी करने की जरूरत नहीं है, वित्त विभाग के आदेश ही पेंशन वितरण प्राधिकरण के लिए काफी होंगे। हरियाणा ने यह निर्णय केंद्र के निर्देशों पर लिया है। पीपीओ में पेंशन धारक के अलावा अन्य पात्रों का जिक्र ना होने पर कर्मचारी की मृत्यु के बाद पेंशन लगाने में दिक्कत आती थी। इस संबंध में सरकार के समक्ष कई प्रस्तुतीकरण आए थे जिन्हें संज्ञान में लेते हुए वित्त विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगे पेंशन प्रदान करने के नियम

. अगर पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी को मृत्यु होने तक या दूसरी शादी करने तक पेंशन मिलेगी। उसे यह पेंशन तब शुरू होगी जब वह अपने मृतक पति का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी। कोई बच्चा न होने की स्थिति में ही पुनर्विवाह पर पेंशन का लाभ मिलेगा।

. अगर मृतक कर्मचारी के दिव्यांग बच्चे हैं तो पुनर्विवाह की स्थिति में विधवा नहीं वे पारिवारिक पेंशन के हकदार होंगे।
. इनमें से किसी के न होने की स्थिति में मृतक के अभिभावकों और उनके भी न होने की स्थिति में स्थायी रूप से दिव्यांग भाई बहनों को पेंशन मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें