फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में जल्द शुरू होगा पीडियाट्रिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के नेहरू अस्पताल में जल्द विशेष पीडियाट्रिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने जा रही है। पीजीआई प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीजीआई प्रशासन के अनुसार बाल चिकित्सा के लिए विशेष रूप से छह बेड स्वीकृत किए गए हैं। ये यूनिट बाल चिकित्सा बाल रोग विभाग हेमेटोलॉजी और ऑन्कोलॉजी के प्रभारी प्रो. अमिता त्रेहन के अधीन होगा। नेहरू बिल्डिंग में बाल चिकित्सा सेवाओं के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। प्रो. पंकज मल्होत्रा वयस्कों के बोन मैरो ट्रांसप्लांट और प्रो. अलका खडवाल बाल चिकित्सा सेवाओं को संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें