फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेक की प्रांशी और माहिरा ने फेंसिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेक की दो प्रतिभाशाली छात्राओं प्रांशी और माहिरा ने सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में अपने बेहतरीन खेल से कॉलेज का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में दोनों ने फॉयल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। प्रांशी और माहिरा ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-8 रैंकिंग में जगह बनाकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रमाण भी दिया। इसी उपलब्धि के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का एशियन गेम्स 2026 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयन हुआ है। पेक के स्पोर्ट्स विभाग और डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डीआर प्रजापति ने कहा कि प्रांशी और माहिरा की यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें