फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक ने लिया निर्णय.. परीक्षा के लिए छात्रों का कैंपस में आना अनिवार्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) ने निर्णय लिया है कि छात्रों का कैंपस आना अनिवार्य नहीं है। जो छात्र परीक्षा देने के लिए आना चाहते हैं, वह आवेदन कर दें और जो नहीं आएंगे उनके लिए रास्ते खोजे जाएंगे। पेक प्रशासन के इस निर्णय का छात्रों ने स्वागत किया। वेबसाइट के जरिये छात्र आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

पेक ने पिछले दिनों कहा था कि बीटेक व एमटेक के छात्रों को परीक्षा देने के लिए आना होगा। इसकी तैयारियां पेक कर रहा था। यह बात छात्रों को पता लगी तो उन्होंने विरोध जताया। कहा कि कोरोना में सब विद्यार्थी कैंपस नहीं आ पाएंगे। अभी कोरोना बढ़ ही रहा है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। इसका ध्यान पेक को रखना होगा। पेक ने कहा कि छात्र संघ के साथ बैठक पेक प्रशासन करेगा। शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई और छात्रों के हितों में निर्णय लिए गए। छात्रों ने अपना पक्ष रखा और कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों का पेक में आना संभव नहीं हो पाएगा। कोरोना का डर अभी छात्रों के बीच बना हुआ है। पेक प्रशासन ने कहा कि छात्रों का आना पहले भी अनिवार्य नहीं था और अब भी नहीं है। जो परीक्षा देने के लिए आना चाहते हैं वह आवेदन कर दें ताकि पेक प्रशासन उसी के मुताबिक तैयारियां कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें