फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक ने एमटेक के छात्रों के लिए खोली लैब, शुरू हुए प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) ने एमटेक के छात्रों के लिए लैब खोल दी है। छात्रों ने इस निर्णय पर खुशी जताई है और उन्होंने प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए रिजल्ट का अधिक दिनों तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

एमटेक के छात्रों की संख्या 100 से अधिक है। रिजल्ट में देरी हो रही थी, क्योंकि कोरोना के कारण इन छात्रों के वाइवा अटके हुए थे। साथ ही लैबें भी बंद थीं। अब पेक ने प्रयोगशालाओं को इन छात्रों के लिए खोल दी हैं। पेक में छात्र प्रयोग करने के लिए आ रहे हैं। इन विद्यार्थियों को हॉस्टलों में ठहराया गया है। इनका वाइवा भी साथ में चल रहा है। अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, सामाजिक दूरी आदि का भी इनसे पालन करवाया जा रहा है। कई छात्र दूरस्थ जगहों के भी हैं। इन सभी छात्रों का समय-समय पर हाल जानने व नियमों का पालन करवाने के लिए कमेटी बनाई गई है। जहां भी किसी को दिक्कत होती है तो उसका समाधान कमेटी की ओर से किया जाता है।
पीयू ने नहीं खोली लैब
पीयू ने लैबों को नहीं खोला है। मास्टर डिग्री कर रहे छात्रों को प्रयोग करने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें भी पीएचडी आदि के लिए अप्लाई करना है। वाइवा आदि इनका हो जाएगा तो वह अपनी आगे की तैयारी शुरू कर देंगे, लेकिन लैब नहीं खोले गए हैं। रिसर्च स्कॉलर्स को भी नहीं बुलाया जा रहा है जबकि इसके लिए छात्रों ने प्रदर्शन आदि भी किए हैं। साथ ही शिक्षकों ने भी पीयू प्रशासन पर दबाव बनाया था। छात्रों का कहना है कि लैब आदि नहीं खोली गईं तो रिजल्ट में देरी होगी और उसका खामियाजा छात्रों को भुगतना होगा। रिसर्च स्कॉलर के लिए भी रास्ते खोलने होंगे ताकि वह भी अपने रुके रिसर्च के कार्य को निपटा सकें। हालांकि अक्तूबर में प्रयोगशालाएं खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें