फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक का शूलिनी विवि के साथ करार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज और सोलन स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी के बीच वीरवार को संयुक्त प्रशिक्षण और सहयोगी अनुसंधान के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के साथ दोनों संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में सहभागिता के एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। पेक के निदेशक डॉ. धीरज सांघी और शूलिनी विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. अतुल खोसला ने अपने संस्थानों की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने दोनों संस्थानों के बीच एक मजबूत सिस्टम स्थापित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एमओयू के अनुसार दोनों संस्थान विशेष रूप से गुणवत्ता प्रबंधन मानकों और सांख्यिकीय गुणवत्ता वाले उपकरणों के क्षेत्र में अकादमिक कार्यक्रमों और अनुसंधान गतिविधियों को वितरित करने में एक-दूसरे के प्रयासों का समर्थन करेंगे, जिससे उद्योग को गुणवत्ता के साथ प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने में सक्षम बनाया जा सके। यह सहभागिता स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी के आदान-प्रदान और परियोजनाओं के संयुक्त पर्यवेक्षण के लिए भी बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। इसके साथ ही सभी संबंधित तकनीकी कौशल विकास के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स, सेमिनार, कार्यशालाएं, सम्मेलन, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगोष्ठी, सम्मेलन, लघु अवधि के पाठ्यक्रम, वेबिनार आदि जैसे कार्यक्रमों के संयुक्त संगठन के लिए भी अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें