फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिकासो की एजीएम में जुटा पेक परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पिकोसा) की वार्षिक जनरल मीटिंग (एजीएम) रविवार को पेक डीम्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित हुई। यह अवसर पेक परिवार के लिए पुराने रिश्तों को फिर से जीवित करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का जश्न साबित हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व छात्र, फैकल्टी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पेक के डीन (एलुमनाई, कॉर्पोरेट एंड इंटरनेशनल रिलेशंस) प्रो. डॉ. राजेश कांडा मुख्य अतिथि रहे। शुरुआत पिकोसा अध्यक्ष इंजीनियर मनीष गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व छात्र पेक के असली ब्रांड एंबेसडर हैं, जो संस्थान के मूल्यों और परंपराओं को दुनिया भर में फैलाते हैं।
डॉ. कांडा ने पूर्व छात्र संघ को संस्थान और स्नातकों के बीच मजबूत सेतु बताते हुए युवाओं को मार्गदर्शन देने और संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष इंजीनियर जोरावर सिंह ने वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के प्रति पिकोसा की प्रतिबद्धता दोहराई। मीट का सबसे प्रेरणादायी पल रहा मेधावी छात्रों का सम्मान, जहां पुरस्कार और छात्रवृत्तियां दी गईं। इस पहल ने छात्रों को न सिर्फ सराहा बल्कि पूर्व छात्रों से सहयोग की परंपरा को भी और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें