फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दो साल तक नहीं देगा गर्मियों की छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) की सीनेट की बैठक में बीटेक प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम मंजूर कर दिया गया है। कुछ पाठ्यक्रम कम किया गया है, लेकिन उसे पढ़ाने के लिए समय उतना ही लगेगा। इस बार कोरोना के कारण शैक्षिक सत्र चार माह लेट शुरू हुआ है। ऐसे में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करवाने के लिए समय का अभाव होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पेक विद्यार्थियों को वर्ष 2021 व 2022 में गर्मियों की छुट्टियां नहीं देगा। विद्यार्थियों से भी इस पर समर्थन मांगा गया है।
विज्ञापन

बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में अनिवार्य कोर्स कम किए गए हैं। इलेक्टिव कोर्स की संख्या बढ़ाई गई है। विद्यार्थी अपनी मनचाहा कोर्स कर सकेंगे। यह प्रस्ताव पिछली बैठक में भी शामिल किया गया था। इस बार पाठ्यक्रम के साथ इसे मंजूरी दी जानी थी, जो दी गई। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि विद्यार्थी पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए दिलचस्पी दिखाएं। साथ ही संस्थान व फैकल्टी का साथ दें। पेक अगली सीनेट की बैठक में बीटेक द्वितीय वर्ष का सिलेबस मंजूर करेगा। उसमें भी इलेक्टिव कोर्सेज की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों के सामने रोजगार की कई राह होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें