फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक का 15 मार्च को नहीं होगा दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) का 15 मार्च को होने वाला दीक्षांत समारोह नहीं होगा। इस पर कमेटी ने फाइनल मुहर लगा दी है। पेक ने वेबसाइट के माध्यम से यह सूचना विद्यार्थियों तक पहुंचा दी है। यह दीक्षांत समारोह केवल फोटो खिंचवाने के लिए आयोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन

पेक ने पिछले साल विद्यार्थियों से पूछा था कि वह दीक्षांत समारोह ऑनलाइन चाहते हैं या ऑफलाइन। इस पर विद्यार्थियों ने ऑफलाइन आयोजन की मांग की थी। इसी बीच कोरोना के केस बढ़ गए और पेक को डिग्रियां ऑनलाइन भेजनी पड़ी। डिग्रियां तो सभी विद्यार्थियों को मिल गईं। लगभग 800 विद्यार्थियों को यह डिग्रियां भेजी गईं। इसके बाद विद्यार्थियों का प्रस्ताव आया कि उनके लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाए ताकि वह इसे फोटो आदि खिंचवाकर यादगार बना सकें। इसके बाद पेक की कमेटी ने इस पर मुहर लगा दी और 15 मार्च को आयोजन होना तय हो गया। इसी बीच कोरोना के मामले बढ़ने लगे और पेक की कमेटी को इस प्रस्ताव को टालना पड़ा। फिलहाल, दीक्षांत समारोह नहीं होगा। बाद में विद्यार्थी फिर इसकी मांग करेंगे तो इसका आयोजन हो सकता है, लेकिन उसके लिए कोरोना का खात्मा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें