फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दीपावली पर पीसीआर को मिलीं 494 कॉल, अन्य 257 कॉल भी आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दीपावली पर आतिशबाजी और जश्न के बीच चंडीगढ़ पुलिस का कंट्रोल रूम व्यस्त रहा। 8 नवंबर को दीपावली के दिन शहरभर से पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में कुल 494 कॉल प्राप्त हुईं। इनमें 203 कॉल पटाखों से संबंधित घटनाओं को लेकर थीं, जबकि आग लगने की 34 घटनाओं की सूचना भी पुलिस को मिली।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने 9 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रही। पटाखों के इस्तेमाल, सार्वजनिक स्थानों पर आतिशबाजी और संभावित दुर्घटनाओं को लेकर लोगों ने मदद मांगी।
आग की घटनाओं पर भी नजर : कॉल में से शेष 257 अन्य शिकायतों, सूचनाओं और सहायता से संबंधित थीं। हालांकि, पुलिस ने इन कॉल का श्रेणीवार विवरण जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें