फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से कम हुई कैप्टन की संपत्ति, जेजे सिंह भी करोड़ों के मालिक

Wed, 18 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की संपति पहले के मुकाबले कम हो गई है। 2012 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन ने हलफिया बयान में अपनी चल-अचल संपत्ति 45 करोड़ से ज्यादा की दिखाई थी। मंगलवार को नामांकन भरने के दौरान फाइल किए गए हलफिया बयान में कैप्टन ने अपनी चल-अचल संपत्ति 41 करोड़ से अधिक की दिखाई है। वहीं कैप्टन पर देनदारियां भी घटी हैं।
विज्ञापन


2012 में कैप्टन पर 95 लाख की देनदारियां थी, जबकि इस बार यह देनदारियां 34.53 लाख हो गई हैं। कैप्टन दुबई में 96 लाख की कीमत के एक कीमती रिहायशी फ्लैट के मालिक हैं और शिमला के जिला खंडियाली में भी उनका दो करोड़ छह लाख की कीमत का एक फार्म हाउस भी है।

मंगलवार को फाइल किए हलफिया बयान के मुताबिक कैप्टन के पास 12 लाख कीमत की एक फार्च्यूनर टोयोटा कार है। उनके पास 32.86 लाख रुपये की डायमंड और स्टोन जड़ी गोल्ड ज्वेलरी है। चल संपत्ति में कैप्टन के पास 32.85 लाख एफडीआर, वित्तीय संस्थाओं, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों, कोआप्रेटिव संस्थाओं के पास जमा राशि के तौर पर हैं। कैप्टन ने 47.59 लाख के बांड, डिबेंचर, शेयर में निवेश किए हैं। वहीं, अचल संपत्तियों में एक करोड़ 61 लाख की कीमत की कृषि योग्य जमीन है। दुबई में 96 लाख का फ्लैट, शिमला में 2 करोड़ छह लाख की कीमत का फार्म हाउस है जबकि 35 करोड़ की कीमत का मोती महल है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जेजे सिंह भी करोड़ों के मालिक

पहले सिख सेना अध्यक्ष - फोटो : File Photo
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुकाबले में मैदान में उतरे अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह चार करोड़ 58 लाख की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। जनरल के पास तीन कारें टोयोटा, हीरो माइस्ट्रो और रॉयल एनफील्ड हैं। इनकी 13.36 लाख रुपये है।

जनरल सिंह के पास जहां एक करोड़ 83 लाख 12 हजार 371 रुपये चल संपत्ति है, वहीं 2 करोड़ 75 लाख की अचल संपत्ति है। इनमें सेविंग के 21 लाख आठ हजार 475 रुपये है, जबकि जनरल सिंह ने म्युचल फंड, बांड और पीपीएफ में एक करोड़ 30 लाख 32 हजार 290 रुपये निवेश कर रखे हैं। जनरल सिंह की दो करोड़ 75 लाख की कीमत की मोहाली व नोएडा में रेजीडेंशियल बिल्डिंगें हैं।

33 लाख की कीमत की एग्रीकल्चल लैंड भी है। जनरल सिंह के कवरिंग के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाली उनकी पत्नी अनुपमा सिंह के पास 15 लाख 44 हजार 388 रुपये के मूल्य के सोने के गहने और पुणे में एक करोड़ 23 लाख 37 हजार 500 रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें