चंडीगढ़ में टैक्सी सर्विस भी स्मार्ट होती जा रही है। कुछ समय बाद आप टैक्सी में अपने एटीएम कार्ड से किराया अदा कर सकेंगे।
टैक्सी के अंदर ही कार्ड स्वैपिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। अगर आपकी जेब में पैसे नहीं है तो आपको इधर-उधर एटीएम नहीं ढूंढना होगा और न ही जेब में ज्यादा पैसे रखने जरूरी होंगे।
ट्राइसिटी में सर्विस दे रही मेगा कैब यह सेवा सबसे पहले शुरू करने जा रही है। इसके लिए मेगा कैब तैयारी में जुटी हुई है। अगले दो या तीन माह में यह सुविधा आपको ट्राइसिटी में मिलने लगेगी।