फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः दूसरे के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से करना पड़ रहा बिजली बिल का भुगतान

Sun, 16 Sep 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Debit Card
विज्ञापन
डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना ठीक है। इसी उद्देश्य से ई-संपर्क केंद्र भी जनता की सेवाओं के लिए शहर में खोले गए हैं, लेकिन इन केंद्रों का लाभ एक सामान्य तबका नहीं ले पा रहा है। कारण, उनका बिजली व पानी का बिल एक हजार से कुछ रुपये अधिक आ रहा है। वह नकदी लेकर पहुंच रहे हैं तो निर्धारित दरों से अधिक रकम इन केंद्रों पर जमा नहीं हो पा रही है। इसके कारण इनको दूसरे लोगों केडेबिट या क्रेडिट कार्ड का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि ई-संपर्क केंद्रों पर एक हजार की बजाय 2000 तक कैश जमा हो जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


केस : एक
शनिवार को कई उपभोक्ता बिजली बिल इसलिए नहीं जमा कर पाए कि वह नकदी लेकर पहुंचे थे। सेक्टर-17 स्थित ई संपर्क केंद्र पर सेक्टर 22 निवासी राधेश्याम बिजली बिल जमा करने आए थे। किरायेदारों के मीटर का बिल था। 1350 रुपये जमा करने थे। एक हजार रुपये तो जमा कर पाए। बाकी रकम जमा नहीं की गई। एक अन्य रिश्तेदार के क्रेडिट कार्ड से उन्होंने बाकी बिल का भुगतान किया। कहते हैं कि कैश जमा करने की दरें रिवाइज हो जाएं तो लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएं।

केस : दो 
सेक्टर 48 के सेंटर पर सेक्टर 49 के प्रेमशंकर बिजली बिल जमा कराने पहुंचे। बिल 1223 रुपये जमा करना था। सेंटर संचालक ने केवल एक हजार रुपये भुगतान लेने की बात कही। प्रेमशंकर वापस चले गए। क्योंकि उसके पास कोई डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं था। उसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी शिशुपाल को बताया तो उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से पहुंचकर प्रेमशंकर के बिल का भुगतान किया। शिशुपाल कहते हैं कि कैश की लिमिट बढ़नी चाहिए। इसी तरह डीसी कार्यालय केपास बने ई संपर्क केंद्र पर भी ऐसे लोग पहुंचे। उनके सामने भी यही दिक्कत खड़ी थी। पूरी नकदी जमा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई गई थी लिमिट

Debit Card
एक फरवरी से शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर 500 रुपये से ऊपर कैश पेमेंट नहीं लिया जा रहा था, लेकिन लोगों की मांग पर अमल हुआ और नकदी जमा करने की दरें 1000 रुपये कर दी गईं। अब फिर से इसकी दरें रिवाइज करने की बात सामने आई है। मालूम हो कि 1000 रुपये से अधिक का भुगतान उपभोक्ताओं को डेबिट, क्रेडिट कार्ड, डीडी या चेक के जरिये करना पड़ता है।

सुबह आठ बजे खुलते हैं ई संपर्क केंद्र
शहर में 43 ई संपर्क केंद्र हैं। सेक्टर-7, 10, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 40, 43, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, हाईकोर्ट, मनीमाजरा, सेक्टर-26 बापूधाम और सेक्टर-41 में सुबह 8 से ई संपर्क केंद्र खुलते हैं।

गांवों में भी सुविधा
गांवों के ई-संपर्क केंद्रों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई संपर्क केंद्रों पर पीओएस मशीनें इंस्टाल की गई हैं। पलसोरा, डड्डृमाजरा, मौलीजागरां, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, दड़वा, मखनमाजरा, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, खुड्डाजस्सू, धनास और सारंगपुर के ई संपर्क केंद्रों में भी ई पेमेंट की सुविधा है।

ये हैं सेवाएं
ई संपर्क केंद्रों पर बस पास, सीनियर सिटीजन कार्ड, बिजली व पानी के बिल का भुगतान, कॉलेज व यूनिवर्सिटी फीस का भुगतान, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सेवा, टेनेंट रजिस्ट्रेशन, स्टांप पेपर, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट मिलाकर 23 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें