चंडीगढ़। नगर निगम ने संपत्ति कर जमा कराने पर विशेष छूट का लाभ उठाने का मौका दिया है। 31 मई से पहले आवासीय संपत्तियों पर 20 और वाणिज्यिक, औद्योगिक पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। 31 मई के बाद 25 फीसदी तक जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने कहा कि संपत्ति कर की छूट का लाभ उठाने के लिए केवल संपत्ति कर बकाया जमा करने और कचरा शुल्क न जमा करने का विकल्प भी है। ऐसे मामले में उपयोगकर्ता शुल्क में छूट नहीं दी जाएगी, हालांकि संपत्ति कर पर उचित छूट दी जाएगी। ऑनलाइन भुगतान mcchandigarh.gov.in पर किया जा सकता है। चंडीगढ़ में करीब एक लाख ज्यादा लोग संपत्ति टैक्स के दायरे में आते हैं।