फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अगले सप्ताह से पढ़ाएंगे रिटायर्ड अफसर, बंसल भी लिस्ट में

Tue, 18 Oct 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रिटायर्ड अधिकारी बच्चों को पढ़ाएंगे - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में अगले हफ्ते से रिटायर्ड अधिकारी बच्चों को पढ़ाएंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने ट्राइसिटी के रिटायर्ड जज, आईएएस, जज, आर्मी अफसर, वकील, पत्रकार और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने पढ़ाने के लिए चुने गए 97 लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है। इस लिस्ट पर प्रशासक ने मुहर लगा दी है। सोमवार को प्रशासक से अप्रूवल के बाद शिक्षा विभाग के पास फाइल पहुंच गई।जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने प्रशासक की अप्रूवल के बाद अगले हफ्ते से शहर के सरकारी स्कूलों में रिटायर्ड लोगों के क्लास लेने का कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। 24 अक्तूबर को पूरा शेड्यूल फाइनल कर दिया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, चुने गए लोगों को हर हफ्ते एक स्कूल में एक घंटे की एक क्लास लेनी होगी। शिक्षा विभाग आवेदक के अनुभव और उनकी सुविधा के अनुसार स्कूलों का चयन करेगा। अगले एक दो दिन में संबंधित स्कूल प्रिंसिपल को शिक्षा विभाग पढ़ाने वाले लोगों की लिस्ट जारी कर देगा। स्कूल रिटायर्ड अधिकारियों की सुविधा के अनुसार टाइम टेबल तैयार करेंगे। वैसे शिक्षा विभाग ने सभी आवेदन करने वालों से स्कूल और पढ़ाने के दिन के बारे में पहले ज्वाइस मांग ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने वाले रिटायर्ड आईएएस, जज, वकील और पत्रकार

पवन बंसल - फोटो : ‌file photo
बच्चों को पढ़ाने के इच्छुक लोगों में पूर्व रेल मंत्री और सांसद पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ चाइल्ड राइट्स प्रोटेशन कमीशन चेयरपर्सन प्रो. देवी सरोही, पूर्र्व डीपीआई और एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया, पीजीआई के कई डॉक्टर और वकील भी शामिल हैं।

मामले में पवन बंसल ने कहा कि अभी क्लास लेने के लिए उनके पास कोई संदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद फिर से स्कूल की क्लास में जाने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यूटी प्रशासक के इस प्रयोग से बच्चों को अनुभवी लोगों से काफी नया सीखने को मिलेगा। 

गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ाने के लिए करीब 100 लोगों ने आवेदन किया। लिस्ट को फाइनल कर लिया गया है। जल्द ही स्कूल प्रिंसिपल को लिस्ट भेज दी जाएगी। प्रशासक के इस प्रपोजल से बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।  -रूबिंदरजीत सिंह बराड़ , डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें