फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका का सवाल-अगर विभाग बत्तखों को मारकर खा गया तो बचाएगा कौन?

Tue, 18 Oct 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बत्तखें बनी वन विभाग के गले की फांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बत्तखों का गायब होना सियासी मुद्दा बन गया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई हैं। इसके बाद मेनका गांधी और वन विभाग के आईएफएस अधिकारी संतोष कुमार के बीच रार बढ़ गई है।
विज्ञापन


यहां सोमवार को आयोजित क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन में मेनका गांधी से सवाल उठाया कि अगर वन विभाग खुद बत्तखों को मारकर खाएगा तो बचाने वाला कौन है। उन्होंने कहा कि बत्तखों को मारकर खाया गया है। ऐसे लोगों को जेल जाना चाहिए, क्योंकि इस मामले में वाइल्ड लाइफ एक्ट का उल्लंघन हुआ है। हालांकि इस प्रकरण में उन्होंने संतोष कुमार का नाम नहीं लिया, लेकिन पिछले दिनों मेनका और संतोष कुमार की फोन पर हुई हाट टॉक जगजाहिर हो चुकी है।

उधर, संतोष कुमार ने राज्यपाल को बत्तखों के फोटो तक दिखा दिए हैं। सूत्रों की मानें तो संतोष कुमार बत्तखों की फोटो से लेकर वीडियो क्लिपिंग तक राज्यपाल के सामने पेश कर चुके हैं। वन विभाग का दावा है कि  बत्तखों को सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले, ऐसे लोगों को जेल जाना चाहिए

चंडीगढ़ के मामले में मेनका गांधी ने उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बत्तखों के गायब होने की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने चीफ कंजर्वेटर फॉरेस्ट (आईएफएस) संतोष कुमार को फोन किया था। संतोष कुमार पर आरोप है कि मेनका गांधी के बत्तखों के बारे में पूछने पर उन्होंने फोन पर कहा कि मुझे क्या पता कि बतखें कहां होंगी, मैं क्या बत्तखें खा गया। इस पर फोन पर मंत्री और संतोष कुमार की बहस हुई।

पीपुल्स फॉर एनिमल की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट
पीएफए यानी पीपुल्स फॉर एनिमल की तरफ से गवर्नर को आईएफएस संतोष कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई। जबकि दूसरी तरफ खुद मेनका गांधी ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को फोन कर शिकायत दर्ज करवाई। मेनका गांधी के फोन के बाद गवर्नर बदनौर ने तुरंत संतोष कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए और तीन दिन के भीतर डिटेल रिपोर्ट मांगी।

आईएएस लॉबी संतोष कुमार के पक्ष में
पूरे मामले में आईएएस लॉबी संतोष कुमार के पक्ष में है। जबकि मेनका गांधी पूछ रहीं हैं कि अफसर पर मेहरबानी क्यों। सूत्रों के मुताबिक  मेनका गांधी ने राजभवन से जानकारी मांगी है कि आखिर संतोष कुमार पर शहर के अफसर मेहरबान क्यों हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें