सिटको के पवन कपूर ने विश्व के 20 खिलाड़ियों में स्थान बनाने के लिए एक उपलब्धि हासिल की। भारत के शीर्ष मास्टर वर्ग के टेनिस खिलाड़ी पवन कपूर 55 प्लस वर्ग में आईटीएफ मास्टर्स वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष 20 में पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
पवन कपूर जो 55 प्लस वर्ग में 2024-2025 के दौरान होने वाले टूर्नामेंट में अपराजित रहे। पवन ने 2024-25 में 11 आईटीएफ मास्टर्स विश्व टूर खिताब जीते।इन्होंने वर्ष 2024 में टीम इवेंट और व्यक्तिगत वर्ग में मैक्सिको में विश्व मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय टेनिस टीम की कप्तानी की। कपूर से अगस्त 2025 में पुर्तगाल में होने वाली विश्व मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप खेलने की उम्मीद है। खेल में उपलब्धियों के चलते इन्हें गणतंत्र दिवस पर एमडी सिटको और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।