चंडीगढ़। पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 के लिए पंजाब से पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी परमजीत और बैडमिंटन के खिलाड़ी पलक का चयन हुआ है। वहीं, चंडीगढ़ के रहने वाले खिलाड़ी पेरिस पैरा ओलंपिक में क्वालीफाई ट्रायल का इंतजार कर रहे है।
जालंधर की रहने वाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली और हरिपुर खालास, डिस्टि्रक्ट जालंधर के पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी परमजीत कुमार अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के चलते पेरिस पैरा ओलंपिक का टिकट हासिल हुआ है। दोनों खिलाड़ी इन दिनों अभ्यास शिविर में कोचों की नजर में कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं।
पलक कोहली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीबीए फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उन्हाेंने बताया कि वर्ल्ड में टॉप- 6 में रहने वाले खिलाड़ियों को पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए बुलावा आता है। उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 5 है, इसके चलते उनका चयन हुआ है। पलक का बांया हाथ नहीं है। इसके बावजूद इस खिलाड़ी ने कभी हार नहीं मानी। बैडमिंटन के खेल को चुना और इसमें केरियर बनाने की जिद पर अड़ गई।
अपनी जिद के चलते अैर कड़ी मेहनत के बलबूते पहले नेशनल में पदक जीतने शुरू किए और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने में जुटी हुई। पलक इन दिनों यूपी में भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के प्रमुख कोच गौरव खन्ना से ट्रेनिंग ले रही है। पलक ने 2024 में थाइलैंड मे आयोजित बीडब्ल्यू वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया।
2 वर्ष के थे तो परमजीत कुमार को हो गया था पोलियो
परमजीत कुमार जब 2 वर्ष के थे तो उन्हें पोलियो हो गया था। इसके बाद इनकी दोनों लातों ने काम करना बंद कर दिया था। इन्होंने बताया कि जब बड़े हुए तो बॉडी बनाने का शौक लगा, जिसके चलते जिम जाने लगे। वर्ष 2008 मे पावर लिफ्टिंग के मेडलिस्ट खिलाड़ी थे उन्होंने मुझे इस खेल की जानकारी दी, जिसके बाद मुझे इस खेल से लगाव हुआ और कोच की निगरानी में अभ्यास करने लगा।
उपलब्धियां
परमजीत ने बताया वर्ष 2018 में जॉर्जिया में पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता। यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला पदक था। इसके बाद वर्ष 2023 में दुबई मेे आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। परमजीत कुमार ने बताया पैरा ओलंपिक के लिए चयनित होने वालों की वर्ल्ड टॉप 8 रैकिंग होनी चाहिए। उनकी रैकिंग 4 है, इसके चलते चयन हुआ है।
वहीं, शहर के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी मुकेश और पूनम को पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए चयन ट्रायल का इंतजार है। मुकेश ने बताया कि अभी हमें क्वालीफाइग ट्रायल के लिए बुलाया जाना बाकी है। इसके बावजूद हम रोजाना कड़ी मेहनत के साथ तैयारियां करने मे दिन रात जुटे हुए हैं।