फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैदल यात्री को कार से मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28 में सड़क पार करते समय एक राहगीर को पंजाब नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल को राहगीरों की मदद से पुलिस ने पीजीआई पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सागर निवासी आदर्श नगर (नयागांव) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हरविंद्र सिंह निवासी बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 ने बताया कि वह शनिवार को सेक्टर-28 में मौजूद थे। इसी दौरान एक पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था तभी पंजाब नंबर की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को पीजीआई पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान गुरदेव सिंह निवासी मकान नं. 903/1, सेक्टर-40ए के रूप में हुई जो फिलहाल पीजीआई में भी उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें