फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएयू किसान क्लब कृषि विकास की रीढ़, चुनौतियों से निपटने में निभानी होगी अग्रणी भूमिका: डॉ. गोसल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैरों किसान घर में वार्षिक समारोह, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के कैरों किसान घर में पीएयू किसान क्लब का वार्षिक समारोह किसानों की भारी उपस्थिति में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएयू के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने कहा कि पंजाब के कृषि विकास और ऐतिहासिक उपलब्धियों में पीएयू किसान क्लब की भूमिका आधार स्तंभ की तरह रही है।
डॉ. गोसल ने कहा कि किसान क्लब से जुड़े किसानों ने पीएयू की अनुसंधान आधारित तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाया जिससे पंजाब का कृषि उत्पादन राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सका। क्लब से जुड़े किसानों ने आधुनिक खेती अपनाकर अपनी कृषि पद्धतियों में सकारात्मक बदलाव किए और उन्नत किसानों की एक मजबूत पीढ़ी तैयार हुई।
विज्ञापन

डॉ. गोसल ने कहा कि वर्तमान समय में खेती अनेक आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में किसान क्लब के सदस्यों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती को व्यावसायिक दृष्टिकोण से अपनाने, प्रशिक्षण लेने और वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर विशेष बल दिया।
किसान क्लब बना पूरे पंजाब का सशक्त परिवार
अतिरिक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. तरसेम सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ उद्यमी किसानों से शुरू हुआ किसान क्लब आज पूरे पंजाब के किसानों का सशक्त मंच बन चुका है। क्लब की मासिक प्रशिक्षण गतिविधियां कृषि के समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी मार्गदर्शन देती हैं। उन्होंने मार्च माह में आयोजित किसान मेलों में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, सम्मान और प्रशिक्षण का संगम
अपर निदेशक संचार एवं किसान क्लब संयोजक डॉ. तेजिंदर सिंह रियाड़ ने बताया कि क्लब की बैठकों में खेती के साथ किसानों की सेहत और पारिवारिक मुद्दों पर भी चर्चा होती है। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण सत्रों में कीट वैज्ञानिक डॉ. अमित चौधरी ने मधुमक्खी पालन की उत्पादकता बढ़ाने और जैविक खेती स्कूल के निदेशक डॉ. सोहन सिंह वालिया ने एकीकृत कृषि प्रणाली पर जानकारी दी। वर्ल्ड कैंसर केयर से कुलवंत धालीवाल और डॉ. धर्मिंदर सिंह ने स्वस्थ जीवनशैली पर उपयोगी सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें