फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पटवारी-कानूनगो तीन से पांच तक धरने पर, लोगों के काम होंगे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य के पटवारी व कानूनगो सरकार से फिर नाराज हो गए हैं। मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में पटवारी व कानूनगो ने तीन से पांच जनवरी तक सांकेतिक धरने पर बैठने का फैसला किया है। यदि इस दौरान उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सांकेतिक धरने को आगे भी बढ़ा सकते हैं। इसकी वजह से लोगों के काम प्रभावित होने तय हैं।
विज्ञापन

द रेवन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान जयबीर चहल ने बताया कि 25 जनवरी 2023 से वेतनमान बढ़ाए जाने का नोटिफिकेशन आज तक लागू नहीं किया गया। जबकि राजस्व विभाग ने अपनी संस्तुति दे दी थी। इस बारे में कई बार एसोसिएशन उच्च अधिकारियों से मिल चुकी है। सबकी ओर से आश्वासन भी मिल चुका है। यहां तक एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री को भी 20 जुलाई को ई-मेल की जरिये अवगत कराया गया, मगर आज तक उसका जवाब नहीं मिला। एसोसिएशन की ओर से यह भी बताया गया कि नायब तहसीलदार की परीक्षा भी तीन साल से नहीं हो रही है। इस वजह से कई पटवारी बिना प्रमोशन के रिटायर हो रहे हैं। एसोसिएशन ने कहा कि उनका सांकेतिक धरना यदि अनिश्चितकालीन होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें