फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पटवारी-सरकार की बैठक बेनतीजा, 31 तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पटवारी एसोसिएशन और सरकार के बीच सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद एसोसिएशन ने एलान किया कि उनकी हड़ताल 31 जनवरी तक जारी रहेगी। एसोसिएशन के प्रधान जयबीर चहल ने बताया कि एडिशनल चीफ सेक्रेटरी फाइनेंस अनुराग रस्तोगी के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक में हमने अपने तर्क रखे और उन्होंने अपने तर्क रखें। उन्होंने हमारी बात को नकार दिया है। कहा कि उनकी सिर्फ इतनी मांग है कि मुख्यमंत्री ने उनका पेय स्केल 25,500 से 32,100 करने का जो आदेश दिया था, उसे तर्क संगत तरीके से लागू कर दिया जाए। लेकिन सरकार का कहना है कि इसे लागू करने में काफी अड़चनें हैं। फिलहाल इसे लागू नहीं किया जा सकता है। एसोसिएशन ने कहा कि यह अड़चनें सरकार दूर कर सकती है। इसके लिए उन्हें आगे आना चाहिए। मगर सरकार तैयार नहीं हुई है। एसोसिएशन का कहना है कि फिलहाल उनकी हड़ताल आगे जारी रहेगी। उनकी हड़ताल सातवें चरण में पहुंच चुकी है। 31 के बाद का फैसला एसोसिएशन बैठक करके लेगी। उल्लेखनीय है कि पटवारी एसोसिएशन पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर धरने-प्रदर्शन कर रही है। इससे लोगों के काम लटक रहे हैं। साथ ही सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें