सरकार का यह आखिरी बजट होगा। इसपर लोगों को काफी उम्मीद है। चंडीगढ़ के एक स्थानीय निवासी का बजट से उम्मीदों पर कहना है कि बजट से हमेसा उम्मीदें रहती है। हमारी उम्मीद है कि ये बेस्ट बजट रहेगा। सेवा वर्ग से होने के नाते हमारी मूल अपेक्षा यह है कि आयकर में राहत मिले। युवाओं के लिए अधिक नौकरियों के अवसर होने चाहिए। उनको लोन लेने में सुविधा मिले।