फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सही खाना न मिलने का वीडियो किया वायरल, सुपरिटेंडेंट बोले- बदनाम करने की कोशिश

Wed, 13 May 2020 11:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरां/बनूड़ ( पंजाब)
विज्ञापन
खाने के बारे में शिकायत करता ड्राइवर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ज्ञान सागर अस्पताल में कोरोना पीड़ितों ने खाना सही न मिलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। पहला वीडियो रूपनगर डिपो (पंजाब रोडवेज) के 12 ड्राइवरों व कंडक्टरों ने वायरल किया। सभी पीड़ित 10 दिनों से रूपनगर आईआईटी में क्वारंटीन थे। दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


ड्राइवर रविन्द्र सिंह ने बताया कि उनको यहां सही खाना नहीं दिया जा रहा है। पीने वाला पानी भी बोतलों वाला नहीं है। उन्होंने दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भी एतराज जताया और दोबारा टेस्ट करवाने व सुविधाएं देने की मांग की। इन वीडियो में महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने कहा कि वह ठीक हैं उनमें किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार घर भेजा जाए।

इन मरीजों ने फल न मिलने व शौचालय की सफाई पर भी सवाल उठाए। ज्ञान सागर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गोराया ने बताया कि रूपनगर से यहां दाखिल हुए मरीजों ने अस्पताल को बदनाम करने के लिए ऐसे वीडियो वायरल किए हैं। अस्पताल में अब 50 के करीब मरीज ठीक हो कर जा चुके हैं व किसी ने भी खाने संबंधी कोई शिकायत नहीं की है। पीड़ितों को रोजाना अच्छा खाना दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें