फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में ठप रहेगी इमरजेंसी

Fri, 08 Jan 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यहां इमरजेंसी सेवाएं ठप रहेंगी। मामला कांट्रैक्स नर्सों से जुड़ा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़े अस्पतालों में शुमार सरकारी राजिंदरा अस्पताल समेत मेडिकल कालेज, टीबी अस्पताल में काम कर रही कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ और मुलाजिमों ने दो घंटे कामकाज छोड़कर जोरदार रोष रैली निकाली।

यह रोष रैली मुख्य ओपीडी के नजदीक की गई। इस दौरान सरकार से बिना शर्त कांट्रैक्ट नर्सों व मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग की गई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई यह रैली दोपहर एक बजे तक चली।
विज्ञापन


इसमें चेतावनी दी गई कि अगर 18 जनवरी को सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ होने वाली बैठक में उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 19 जनवरी से कामकाज पूरी तरह से ठप किया जाएगा। इमरजेंसी सेवाएं भी बिल्कुल ठप की जाएंगी।

प्रधान कर्मजीत कौर औलख और वरिष्ठ उपप्रधान सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने तीन साल बाद रेगुलर करने का भरोसा दिया था। छह साल बीतने के बाद भी सरकार कांट्रैक्ट नर्सों व मुलाजिमों को पक्का नहीं कर रही है।

संबंधित मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ रेगुलर करने संबंधी बैठक भी हो चुकी है, लेकिन हमेशा कोरे वादों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। इस मौके पर अमनदीप कौर संधू, राजेश कुमार, सुपिंदरपाल सिंह, हरजीत कौर, अमनदीप कौर गिल, गुरप्रीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें