फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पुलिस ने सुलझाया मनी एक्सचेंजर से लूट का मामला, छह आरोपी 20 लाख रुपये की नकदी समेत हत्थे चढ़े

Thu, 14 Mar 2024 07:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला पुलिस ने मनी एक्सचेंजर से हुई लूट मामले का खुलासा कर दिया है। छह आरोपियों को पुलिस ने पुडा ग्राउड के पीछे त्रिपड़ी रोड से दबोचा है। आरोपियों के पास से लूटी गई स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक पुलिस ने बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी साझा करते एसएसपी वरुण शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के त्रिपड़ी इलाके में 29 फरवरी को मनी एक्सचेंजर के सिर में तेजधार हथियारों से हमला कर 22 लाख रुपये की लूट मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये (भारतीय और विदेशी मुद्रा) के अलावा वारदात के समय मनी एक्सचेंजर से छीनी गई स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की गई हैं। लूटी रकम से खरीदी गई एक वरना कार और एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित हरिंदर नगर निवासी जसदीप सिंह के साथ पिछले काफी समय से मनी ट्रांसफर के काम में जुड़ा तरुण चौहान ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। बीते दो महीनों से आरोपी प्लानिंग और रेकी कर रहे थे। पकड़े आरोपियों की पहचान सुपिंदर सिंह उर्फ सिपी निवासी खालसा नगर भादसों रोड पटियाला, चमकौर सिंह उर्फ ननू निवासी गांव पेधन जिला पटियाला, शमशाद उर्फ अतुल निवासी बाबू सिंह कॉलोनी जिला पटियाला, अंकित उर्फ गुगली निवासी बाबू सिंह कॉलोनी, तरुण चौहान निवासी पीबीसी कॉलोनी पटियाला व अमित कुमार उर्फ सुधांशु निवासी बाबू सिंह कॉलोनी के तौर पर हुई है।

एसएसपी वरुण शर्मा ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि वारदात में शामिल छह आरोपियों को पुडा ग्राउंड के पीछे त्रिपड़ी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 6.60 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा, 9010 अमेरिकी डॉलर, 4720 कनाडाई डॉलर, 13650 साउथ अफ्रीकी डॉलर यानी कुल 20 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही लूटी रकम से खरीदी एक वरना कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


आरोपियों में से चमकौर सिंह व अंकित का आपराधिक रिकॉर्ड है। चमकौर के खिलाफ लूटपाट व नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं और वह पटियाला व नाभा जेल में भी रहा है। जबकि अंकित के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें