फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: असम में पटियाला का फौजी शहीद, गांव में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 28 May 2023 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय सहजपाल सिंह 2015 में फौज में भर्ती हुए थे। उनका छोटा भाई अमृतपाल सिंह (22) भी फौज में है। उनकी तैनाती लेह-लद्दाख में हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। अपने बड़े बेटे की मौत की खबर से मां व पिता अमरजीत सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शहीद सहजपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव रंधावा के फौजी सहजपाल सिंह असम में शहीद हो गए हैं। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पहाड़ से उतरते समय नाले में गिरने से उनकी जान गई है। फौजी का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके गांव पहुंच रहा है। उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री व हलका समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा शहीद के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय सहजपाल सिंह 2015 में फौज में भर्ती हुए थे। उनका छोटा भाई अमृतपाल सिंह (22) भी फौज में है। उनकी तैनाती लेह-लद्दाख में हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। अपने बड़े बेटे की मौत की खबर से मां व पिता अमरजीत सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अमरजीत सिंह एक छोटे किसान हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें