फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से नंबर लिया, FB आईडी बनाई और डाल दिए युवती के अश्लील फोटो

Fri, 26 Aug 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
Facebook
विज्ञापन
युवक ने मां से नंबर लेकर फेसबुक पर आईडी बनाई और युवती के अश्लील फोटो बनाकर अपलोड कर दिए। मामला पंजाब के पटियाला का है। थाना कोतवाली पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 20 साल की पीड़ित लड़की की मां बुटीक चलाती है।
विज्ञापन


जहां आरोपी नौजवान मोहित कुमार (21) निवासी पुराना बिशन नगर की मां कपड़े सिलवाने आती थी। आरोपी की मां को जब पता लगा कि लड़की बी फार्मेसी की ट्रेनिंग कर रही है तो उसने अपने पति के इलाज में मदद के लिए उसकी मां से लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया। नंबर मोबाइल में फीड करना नहीं आया तो उसने अपने लड़के मोहित को कह दिया।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप और फेसबुक से इकट्ठे करता रहा फोटो

फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी
मोहित उक्त लड़की के वाट्सएप व फेसबुक पर समय-समय पर डाले जा रहे फोटो इकट्ठा करता रहा। फेसबुक पर नई आईडी बनाकर सारे फोटो अपलोड कर दिए।

इन फोटो को गलत तरीके से फोटोशॉप करके अश्लील बना दिया। जब लड़की को जगह-जगह से फोटो को लेकर फोन आने लगे, तो उसे इस नई आईडी के बारे में पता चला और फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा।

जांच अधिकारी थाना कोतवाली के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने कहा कि पीड़ित लड़की की मां के बयान पर आरोपी मोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें