फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी के शवों की फोटो लेने पठानकोट पहुंची NIA की टीम

Wed, 16 Mar 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
पंजाब पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने सिविल अस्पताल में रखे आतंकियों के शवों की तस्वीरें लीं। टीम ने मंगलवार को शवगृह का दौरा किया। इस दौरान टीम ने सिविल अस्पताल के मारे गये 4 आतंकियों के शवों की फोटोग्राफी की गयी। शवगृह में लगभग 15 मिनट रुकने के बाद एनआईए टीम लौट गई।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ भूपिंदर सिंह ने एनआईए टीम के आने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि दो महीने से ज्यादा समय से सिविल अस्पताल के शवगृह में आतंकियों की लाशें पड़ी हैं। जिला प्रशासन रक्षा मंत्रालय से अस्पताल से शवों को उठाने की मांग भी कर चुका है।

बता दें कि पिछले एक महीने में एनआईए दूसरी बार लाशों की जांच के लिए पहुंची है। हमले की जांच के लिए पाकिस्तान ने भी एनएसए अजीत डोभाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है, लेकिन उसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना सईद का नाम नहीं दिया गया है। जबकि भारत ने हमले का मास्टरमाइंड जैश सरगना सईद को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें