फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-जालंधर हाईवे पर ट्रक ने युवक को कुचला

Fri, 29 Aug 2014 10:56 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग, भड़ोली फ्लाईओवर पर शुक्रवार को हुए एक हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र सुरती सिंह निवासी नरोटमेहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भड़ोली फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने घायल हरदीप के फोन से घरवालों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हरदीप को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहां हरदीप ने दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल सुरिंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


हरदीप के पिता ने नम आंखों से बताया कि वह रणजीत सागर डैम में इरीगेशन विभाग में बेलदार के पद पर तैनात हैं। 30 अगस्त को उनकी रिटायरमेंट थी। इसी के लिए हरदीप व नरिंद्र पिता के लिए गिफ्ट खरदीने के लिए पठानकोट आए थे।

उन्होंने बताया कि हरदीप ने पिता के लिए गिफ्ट के तौर पर स्कूटी खरीदी थी तथा वही लेकर घर आ रहा था। नरिंद्र बाइक पर आगे निकल गया और घर पहुंच गया, जबकि हरदीप स्कूटी पर पीछे आ रहा था। तभी भड़ोली फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हरदीप अमृतसर में बीएसएफ की नौकरी करता था, तथा पिता की रिटायरमेंट पर छुट्टी लेकर घर आया था। हरदीप की शादी को अभी केवल सात माह ही हुए थे। हरदीप के घर में खुशी का माहौल अब मातम में छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें