फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में पटवारी समेत सात नपे

Fri, 22 Aug 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर एक व्यक्ति की जमीन को अपने नाम कराने के आरोप में पटवारी समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


कपूरथला के सुल्तानपुर के गांव आलचाह चक्क निवासी कर्म सिंह ने शिकायत की थी कि उसकी सुजानपुर में एक कनाल 10 मरले का प्लाट है।

उसने आरोप लगाया कि सुजानपुर पटवार हलके के पटवारी राकेश डोगरा ने सरकारी दस्तावेजों को तोड़ मरोड़ कर अपने रिश्तेदारों के नाम चढ़ा दिया।

बाद में प्लाट की रजिस्ट्री भी करा ली। उसने जब जमीन को बेचने के बारे में विचार किया तो दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ मिली। शिकायत की डीएसपी (हेडक्वार्टर) रणजीत सिंह की जांच के बाद पटवारी राकेश डोगरा, सियूंटी भोली निवासी कुलविंद्र कुमार, शुभाष चंद्र, छन्नो देवी, कांता देवी राधा, वीना कुमारी और अंजू बाला के खिलाफ सुजानपुर पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें